फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Agra Visit: नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा गए योगी, बोले- संगठन का सम्मान नहीं करने वाले होंगे किनारे

Thu, 27 Jul 2023 07:52 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

CM Yogi Agra Visit: सीएम योगी नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा गए। कहा कि जो लोग संगठन का सम्मान नहीं करेंगे वह किनारे हो जाएंगे। 
विज्ञापन
CM Yogi Agra Visit: नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा गए योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं हो सकता है। संगठन का सम्मान रहना चाहिए। हम जो कुछ भी हैं, वह सब संगठन की देन है। जनप्रतिनिधियों को चेताया कि वह संगठन के पदाधिकारियों का मान रखें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को सर्किट हाउस में पहली बैठक जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ की। उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन का सम्मान करना नहीं जानते हैं उन्हें संगठन किनारे कर देगा। हर पदाधिकारी का सम्मान होना चाहिए, चाहे वह बूथ का हो या जिले व शहर का। जनप्रतिनिधि अपने को संगठन से ऊपर नहीं मानें।

यह भी पढ़ेंः- बुझ गए चिराग: पानी से उफनाए तालाब में डूबने लगे नौ बच्चे, दो की मौत और सात को बचाया गया; मची चीख-पुकार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संगठन की बैठक में कुछ दिन पहले वायरल हुए चार जनप्रतिनिधियों के ऑडियो का जिक्र किए बगैर इन चारों नेताओं को कड़ी चेतावनी दी। यहां तक कहा कि जनप्रतिनिधि गरिमा को बनाए रखें। संगठन से ऊपर कुछ नहीं है। अमर्यादित आचरण के नेताओं को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उनका इशारा चारो विधायकों की ओर था। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा; चेहरे, गले और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

 
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने संगठन व जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी तालमेल और गरिमामय व्यवहार पर जोर दिया। कहा कि पार्टी संगठन के विरुद्ध काम करने वाले किसी जनप्रतिनिधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, डॉ. धर्मपाल सिंह, भगवान सिंह कुशवाह सहित सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व मेयर आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें