फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expressway Bus Accident: दिल्ली से लखनऊ जा रही बस एक्सप्रेस वे पर पलटी, मची चीख-पुकार; चार घायल

Mon, 21 Oct 2024 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दिल्ली से लखनऊ के लिए जा रही बस एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सोमवार सुबह-सुबह हुआ। बस में करीब 50 यात्री सफर कर रहे थे।

 
विज्ञापन
Expressway Bus Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 9.7 गांव विसारना के पास सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार लोगों के घायल होने की  सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह बस दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। करीब 50 यात्री बस से सफर कर  रहे थे। थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 9.7 पर गांव विसारना के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक डौकी जय नारायण सिंह व यूपीड़ा की टीम मौके पर पहुंच गई।  बस में बैठी सवारियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हादसे में कुंदन पांडे पुत्र भुवनेश्वर पांडे निवासी ग्राम सयाना डोडा , मोहम्मद अहमद पुत्र मोहम्मद शमी निवासी ग्राम रुदौली अयोध्या, रजनीश पुत्र रामकिशन आजाद नगर आगरा, मोहम्मद जाहिद निवासी सुलेमानपुर जिला फैजाबाद सहित चार सवारी घायल हो गई। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भिजवाया गया। अन्य सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें