फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: पश्चिम बंगाल जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, 24 यात्री घायल

Fri, 19 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्राइवेट स्लीपर बस में सवार थे 90 यात्री, 24 घायल
  • गुरुग्राम से मालदा टाउन जा रही थी बस
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: क्रेन से बस को हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की रात करीब 1:30 बजे गुरुग्राम से मालदा टाउन (पश्चिम बंगाल) जा रही स्लीपर बस माइल स्टोन 160 पर झरना नाले के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 सवारियां घायल हो गईं। जिन्हें बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। बस में कुल 90 लोग सवार थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। टोल प्लाजा इंचार्ज रिटायर्ड मेजर मनीष ने थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 1:30 बजे झरना नाले के पास सवारियों से भरी बस पलट गई। इससे बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर किसी तरह सवारियों को बाहर निकाला। इसमें से करीब 24 लोग घायल थे।

सीओ अर्चना सिंह ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को आगरा के अस्पताल भेजा। एसओ खंदौली अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि हादसे में घायल होने से बचे और कम घायलों को दूसरी बस से भेज दिया गया है। हादसा चालक की लापरवाही से हुुआ है। सवारियों की मानें तो चालक ने नशा कर रखा था। टोल प्लाजा इंचार्ज रिटायर्ड मैजर मनीष की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए हैं घायल
थाना प्रभारी के मुताबिक जहांगीर (30), मौजूद अली (30) निवासी मालदा टाउन , झंडू (23) निवासी मालदा टाउन, करिश्मा (35) निवासी कलियागंज, वेस्ट बंगाल,  आयशा (6) पुत्री करिश्मा, दूर्गेश, भगीरथ, मारूक अली, ममता, फुलदेवी, अर्चना, शबीना, सद्दाम है। इसके अलावा 11 लोग ऐसे रहे, जिन्हें कम चोट आई थी। उनकी मौके पर ही मरहम पट्टी कर दवा दिला दी गई। 
         
सिपाही ने तोडे़ शीशे, थाना प्रभारी ने घायलों को निकाला  
 एसओ खंदौली ने बताया कि वह सिपाही संगम के साथ गश्त पर थे, तभी बस पलटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो बस से यात्रियों की चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। कुछ बच्चे रो भी रहे थे। इस पर सिपाही संगम ने गाड़ी की डिक्की से वोल्ट खोलने वाला पाना निकाला और बस के शीशे तोड़े। वहीं उन्होंने थाने से फोर्स और टोलकर्मियों को सूचना देकर बुला लिया। फिर वे खुद खिड़की से बस के भीतर दाखिल हुए और घायलों को निकालना शुरू किया। करीब 10 घायलों को बाहर निकालने के बाद टोल के गार्ड एंबुलेंस लेकर पहुंच गए। फिर इन सबकी मदद से अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान एसओ की वर्दी भी फट गई। 

नशे में धुत होकर चला रहा था बस
 थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि सवारियों से पूछताछ में पता चला कि की बस चालक नशे में था। उसने रास्ते में शराब पी थी। सवारियों ने इसका विरोध भी किया था। पर, वह नहीं माना। हादसे के बाद चालक कूदकर भाग निकला। 
   
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें