फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेहरा नाहरगंज-टूंडला मार्ग पर 18 करोड़ का यमुना पुल, पहली किस्त जारी; 14 साल बाद मिली रफ्तार

Tue, 24 Feb 2026 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मेहरा नाहरगंज-टूंडला मार्ग पर 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यमुना पुल के लिए 5.40 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है। करीब 14 साल से अधूरा पड़ा पुल अब नए डिजाइन के साथ बनेगा, जिससे 50 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पुल का निर्माण नए सिरे से होगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरौली अहीर में मेहरा नाहरगंज-टूंडला मार्ग को जोड़ने के लिए 18 करोड़ की लागत से यमुना पुल का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से पुल के निर्माण के लिए 5.40 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2009 में शुरू हुआ था। लगभग 80 फीसदी भाग बनकर तैयार हो गया था लेकिन वर्ष 2013 में यमुना में कटान और बाढ़ के कारण पुल का एक हिस्सा टूटने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। तभी से ग्रामीण इस अधूरे पुल के निर्माण की लगातार मांग कर रहे थे।सांसद राजकुमार चाहर ने पुल के अधूरे निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से मुलाकात कर एनओसी जारी कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निर्माण से लगभग 50 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। पुल का निर्माण नए सिरे से होगा। पुल अब 30 मीटर के स्थान पर 58 मीटर चौड़ा और ऊंचाई चार मीटर के स्थान पर छह मीटर होगी।

ग्रामीणों ने बांटी मिठाई
मेहरा नाहरगंज पर अधूरे पड़े यमुना पुल के लिए धनराशि मिलने पर ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान पूर्व विधायक कालीचरण सुमन, प्रधान सूरजभान सिंह, मनोज कुमार, विजय निषाद, हरेंद्र तोमर, करतार सिंह और राम नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें