विद्युत चोरी के एक मामले में गलत नाम दर्ज होने पर पीड़ित उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मामला अरतौनी क्षेत्र के गांव अकबरा का है। अकबरा निवासी जयगोपाल ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया है कि उनके नाम से गांव में घरेलू विद्युत कनेक्शन संख्या 6645647000 है। विभाग से उनके पते पर लगातार विद्युत चोरी से संबंधित नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि नोटिस में आरोपी के रूप में रूपेश का नाम, कनेक्शन संख्या 72190324845 तथा पता मांगरोल गूजर छोटी पार्टी दर्ज है, जो जयगोपाल से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं है। जयगोपाल का कहना है कि विभागीय गलती के कारण उनकी छवि खराब हो रही है और मानसिक तनाव भी झेलना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी बात रखी है। पीड़ित ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।