फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति में गलत जन्मतिथि फीड होने पर 12 कॉलेजों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 12 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति आवेदन की एनआईसी लखनऊ द्वारा की गई जांच में जन्मतिथि संदिग्ध निकली है। जन्मतिथि के संबंध में कॉलेजों से सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पूर्व दशम छात्रवृृत्ति योजना के तहत कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। छात्रवृत्ति आवेदन की एनआईसी लखनऊ द्वारा जांच की गई तो जिले के 12 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि संदिग्ध पाई गई। इस पर 15 जनवरी को संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर संदिग्ध छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के संबंध में सूचना मांगी गई थी। लेकिन 19 जनवरी तक संबंधित कॉलेजों ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही मानते हुए नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण सहित आख्या मांगी गई है। आख्या उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को जारी हुआ नोटिस
ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज जागीर
विद्यादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल इमादपुर
आदेश कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिलखानपुर
रामनरेश सिंह इंटर कॉलेज मोहकमपुर
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी
मारुति नंदन इंटर कॉलेज परिगवां
आदर्श बनवारी लाल स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपालपुर
गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज गोटपुर
रामप्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर
श्री दीनदयाल मंदिर इंटर कॉलेज सर्वा
आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामनगर
जीके ग्लोबल हायर सेकेंडरी स्कूल पतारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें