फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के बेटे को दे दिया गलत बैच का इंजेक्शन: गर्ग मेडिकल से लिया गया नमूना, औषधि विभाग की टीम ने मारा छापा

Sat, 20 May 2023 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र  ने दिल्ली गेट पुष्पांजलि हॉस्पिटल स्थित गर्ग मेडिकल एजेंसी से इंजेक्शन खरीदा था। बिल और इंजेक्शन के बैच के मिलान में ये गड़बड़ी पकड़ में आई। इस पर उन्होंने डीएम से शिकायत की।
 
विज्ञापन
इंजेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में औषधि विभाग की टीम ने दिल्ली गेट पुष्पांजलि हॉस्पिटल स्थित गर्ग मेडिकल एजेंसी से इंजेक्शन का नमूना लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री के पुत्र ने इसके नकली होने की शिकायत की थी। इंजेक्शन को सीएमओ के कोल्ड चेन स्टोर में रखा गया है, यहां से जांच के लिए नमूना कोलकाता भेजा जाएगा।

डीएम से की थी शिकायत 

सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के पुत्र अलौकिक उपाध्याय ने डीएम से शिकायत की थी। बताया था कि उन्होंने गर्ग मेडिकल एजेंसी से पत्नी के इलाज के लिए इंजेक्शन लिया था, इसका असर नहीं होने पर चिकित्सक से परामर्श लिया। बिल और इंजेक्शन के बैच नंबर का मिलान करने पर अंतर मिला। फर्जी बैच नंबर पाए जाने पर उन्होंने इसके नकली होने की शिकायत की थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बारिश की एक भी बूंद नहीं होगी बर्बाद: मुगलों की प्राचीन जल प्रणाली के आगे आज की इंजीनियरिंग भी फेल

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई 

इस पर बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी के नेतृत्व में छापा मारकर हुमॉह 75 आईयू इंजेक्शन की खरीद-बिक्री के बिल और बैच नंबर की जांच की थी। शुक्रवार को इसका नमूना लेकर सीएमओ के सेंट्रल ड्रग स्टोर के कोल्ड चेन में रखवाया है। इसकी जांच कराने के लिए कोलकाता की लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें