फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंद्र दिवस पर झूलेलाल का पूजन

Thu, 16 Jul 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कर्मयोगी सिंधु सभा, आगरा की ओर से चंद्र दिवस के अवसर पर कमला नगर स्थित कर्मयोगी चौराहा (झूलेलाल चौक) पर भगवान झूलेलाल की विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन


पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्षता कर्मयोगी नगर पंचायत के अध्यक्ष इंद्र तुलसानी ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, सहयोग और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश, मेघराज दियालानी, ओमप्रकाश विजवानी, विकास जेठवानी, भागचंद थावानी, रोहित आयलानी, मेघराज शर्मा, नानकराम नागपाल, लक्ष्मणदास, ओमप्रकाश पहलाजानी, अशोक ठकरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें