फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करें

विज्ञापन
इमामबाडा में नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रमजान माह में दूसरे शुक्रवार को रोजेदारों और नमाजियों ने बड़ी संख्या में जिले भर की मस्जिदों में पहुंचकर नमाज पढ़ी। मस्जिदों के इमाम ने नमाज पढ़ाई। रमजान माह में रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करने को कहा गया। इमाम ने कहा कि रमजान में नेकी करने का 70 गुना पुण्य मिलता है।
विज्ञापन

लाल इमली फाटक स्थित खजूर वाली मस्जिद में पेश इमाम कारी मोहम्मद इकरार ने नमाजियों और रोजेदारों को नमाज पढ़ाई। इमाम ने कहा कि रमजान माह पाक होता है। रमजान माह में हर मुस्लिम को रोजा रखना चाहिए। रोजा रखकर कुरान भी पढ़ना चाहिए। अल्लाह की इबादत करके जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि रमजान में नेकी करने का 70 गुना पुण्य मिलता है। रोजेदार को नेकी करके बदी से दूर रहना चाहिए। झूठ बोलने से बचना चाहिए। किसी का दिल दुखाने वाला कोई काम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बरकत होती है। अल्लाह की इबादत करने से पाप धुल जाते हैं। रमजान के बाद ही खुशियां देने वाली ईद आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें