वंदे भारत एक्सप्रेस में नाश्ते में कीड़ा निकलने के मामले की जांच आईआरसीटीसी करेगी। इसके लिए आगरा रेल मंडल की ओर से आईआरसीटीसी के मुख्य प्रबंधक को पत्र लिखा गया है। जांच के बाद संबंधित ट्रेन की पेंट्री कार के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।