फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टीबी दिवस: जांच से बचते रहे, हालत बिगड़ी तब निकली टीबी, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Wed, 24 Mar 2021 12:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 30 हजार लोगों के लिए गए थे नमूूने 
  • 21 हजार मरीज पंजीकृत हैं टीबी के 
विज्ञापन
टीबी की बीमारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 दिन से लगातार खांसी तो टीबी की जांच जरूर करवाएं, इसके लिए सरकार व्यापक प्रचार कर रही है, लेकिन लोग खांसी को नजरअंदाज करते रहे। जब स्क्रीनिंग के लिए टीम घरों पर पहुंची तो 5642 मरीज टीबी के मिले। यह आंकड़े जनवरी से मार्च तक के है।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि जिले में 22477 मरीज टीबी के हैं। इसमें से जनवरी से 23 मार्च तक आठ लाख लोगों की स्क्रीनिंग में 30 हजार संदिग्ध लोगों के बलगम के नमूने लेकर जांच कराई। इसमें से 5642 मरीज टीबी के मिले। पूछताछ में इनमें से 600 से अधिक तो ऐसे मरीज थे, जिनको दो से तीन महीने से खांसी थी, फिर भी जांच नहीं कराई। 

एमडीआर बच्चों में 30 लाख रुपयों का खर्च  
- समन्वयक कमल सिंह ने बताया कि मल्टी ड्रग रजिस्टेंट टीबी से पीड़ित बच्चों का सरकार विशेष दवा से इलाज करा रही है। इसमें पूरा कोर्स का 30 लाख रुपये का खर्च है। 
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: नाबालिग सहित दोनों आरोपियों का डीएनए सैंपल लेगी पुलिस, सख्त सजा दिलाने की तैयारी
विज्ञापन

जागरूकता में सहयोग करेंगे धर्मगुरु
मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी जागरूकता कार्यक्रम में धर्मगुरु बुलाए। इसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने कहा कि टीबी की जांच के लिए धार्मिक स्थलों पर शिविर लगाकर जागरूकता कार्यक्रम करने में सहयोग मांगा। इस पर महंत योगेश पुरी, मौलाना रियासत अली, भंते ज्ञानरत्न ने इसमें पूरा सहयोग देने को कहा। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, मधुमिता, कमल सिंह रहे। 

यह लक्षण दिखें तो तत्काल कराएं जांच
- 15 दिन से खांसी रहना
- बुखार आना, पसीना आना
- भूख कम लगना, वजन कम होना 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें