परिजनों को बताएं परेशानी
युवा वर्ग में आत्महत्या के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। जिसका कारण मानसिक तनाव अधिक बन रहा है। अगर कोई परेशानी है तो परिजनों के साथ साझा करें। इससे समस्या का हल जरूर निकलेगा। आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। आत्महत्या का प्रयास करने वालों को बाद में अपने ही निर्णय पर पछतावा होता है। बच्चों की भी मां-बाप समय-समय पर काउंसलिंग करें।
- शैलेंद्र यादव, मनोचिकित्सक
डांटे नहीं, गलती का अहसास कराएं
कुछ सालों में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। मां-बाप अपने बच्चों का ख्याल रखें। उनसे अच्छा व्यवहार करें। बच्चों को डांटने की जगह, उन्हें सामान्य तरीके से समझाएं और उनकी गलती का अहसास कराएं। महिलाओं में भी आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ी है। महिलाओं को अगर ससुराल में परेशानी है तो पुलिस और न्यायालयों की शरण लें। आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं है।
- आराधना गुप्ता, सदस्य बाल कल्याण समिति