फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: ये दिखें लक्षण तो डॉक्टर को दिखाएं, इलाज में देरी से जान का खतरा

Wed, 28 Jul 2021 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में हर महीने 10 से 12 लोगों में हेपेटाइटिस की बीमारी मिल रही है। ये लोग रक्तदान करने पहुंचे थे, जांच में हेपेटाइटिस मिला। 
विज्ञापन
विश्व हेपेटाइटिस दिवस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में हर महीने रक्तदान करने पहुंच रहे लोगों में से 10 से 12 में हेपेटाइटिस की बीमारी मिल रही है। रक्तदान से पहले जांच कराने पर बीमारी पकड़ में आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि हेपेटाइटिस के लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि बीते 10 महीने में 4,494 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें जांच कराने पर 82 लोगों में हेपेटाइटिस मिला। इनमें भी हेपेटाइटिस बी के सबसे ज्यादा मरीज रहे। इनकी संख्या 72 रही। 

हेपेटाइटिस सी के 10 मरीज मिले। जब इनको फोन कर बीमारी की जानकारी दी तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें पता नहीं था। कमजोरी और थकान होती थी लेकिन इसे नजरअंदाज करते रहे। रक्तदान करने जाने का यह लाभ हुआ कि बीमारी का समय से पता चल गया, और इलाज हो सका।

विज्ञापन

इलाज में देरी से जान का खतरा: डॉ. अग्रवाल 
एसएन के फिजीशियन प्रभात अग्रवाल ने बताया कि वायरल इन्फेक्शन से लिवर में सूजन आ जाती है। हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई होता है। इनमें टाइप बी और सी खतरनाक है, इससे क्रॉनिक बीमारी और लिवर सिरोसिस, कैंसर भी होने का खतरा रहता है। इलाज मेें देरी पर मरीज की मौत भी हो रही है।

हेपेटाइटिस ए और ई: यह दूषित भोजन खाने और दूषित पानी से होता है।
हेपेटाइटिस बी: संक्रमित रक्त-फ्लूड चढ़ने और संक्रमित से यौन संबंध बनाने पर।
हेपेटाइटिस सी: यह संक्रमित रक्त चढ़ाने और संक्रमित इंजेक्शन लगाने से होता है। 
हेपेटाइटिस डी: यह हेपेटाइटिस डी वायरस से होता है।
विज्ञापन

लिवर खराब होने के कारण
- दूषित भोजन और पानी का अधिक समय तक सेवन से लिवर खराब होता है।
- अत्यधिक शराब पीने से भी लिवर प्रभावित होता है। 
- दवाओं की हैवी डोज के रिएक्शन से लिवर प्रभावित होता है।

ये दिखें लक्षण तो डॉक्टर को दिखाएं
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ जाना।
- थकान होना, कमजोरी महसूस करना।
- उल्टी-पेट में दर्द और सूजन होना।
- भूख कम लगना, वजन घटना।
- पेशाब का रंग गहरा हो जाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें