फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Hepatitis Day 2022: दूषित खाने से लिवर बीमार, हाजमा बिगड़ा, जानें लक्षण, बरतें ये सावधानी

Thu, 28 Jul 2022 03:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई की वजह खुद की लापरवाही अधिक है। उल्टी, बार-बार पीलिया होना, भूख पर असर पड़ने को शुरूआत में नजरअंदाज करते हैं। इससे मर्ज बढ़ जाता है।
विज्ञापन
हेपेटाइटिस डे - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाने-पीने में साफ-सफाई न बरतना और दूषित भोजन-पानी से लिवर बीमार हो रहा है। इससे हाजमा बिगड़ गया। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से हेपेटाइटिस पनप गया। लिवर सूज गया और भूख भी कम हो गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को सप्ताह में पांच से सात नए मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि पीलिया, पेट में दर्द, उल्टी-दस्त होने की शिकायत पर लिवर की जांच कराने पर सप्ताह में पांच से सात मरीज हेपेटाइटिस ए और ई के मिल रहे हैं। इसमें लिवर पर सूजन भी मिली। पूछताछ में ये मरीज दूषित पानी और खुले-गंदगी में बिकने वाली सामग्री खाने-पीने में सजग नहीं दिखे। इससे लिवर की पाचन शक्ति प्रभावित हुई। नतीजतन जलन, भूख नहीं लगती, खानेपीने के बाद उल्टियां भी होने लगीं। पीलिया भी मिला। सप्ताह में पांच से सात नए मरीजों में बच्चों की संख्या दो से तीन रहती हैं। 


लक्षणों को नजरअंदाज करने से हालत गंभीर

एसएन के लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि हेपेटाइटिस ए और ई की वजह खुद की लापरवाही अधिक है। उल्टी, बार-बार पीलिया होना, भूख पर असर पड़ने को शुरूआत में नजरअंदाज करते हैं। इससे मर्ज बढ़ जाता है, जिससे लिवर तक खराब हो जाता है। ओपीडी में मरीजों से पता चला कि इसे पहले सामान्य मानते रहे, जब मर्ज बढ़ा तब डॉक्टर को दिखाने आए। 

संक्रमित रक्त-सुई से हेपेटाइटिस-बी-सी के मरीज

एसएन मेडिकल कॉलेज मेडिसिन ट्रांसफ्यूजन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी खतरनाक है। इसकी बड़ी वजह संक्रमित रक्त और सुई लगना है। रक्त की जांच कराने आने वालों में 6.3 फीसदी को हेपेटाइटिस बी और 3.4 को हेपेटाइटिस सी मिल रहा है। बीते छह महीने में 7540 लोगों ने रक्त की जांच हुई, जिसमें से 482 को हेपेटाइटिस बी मिला। 7379 लोगों की जांच में 258 को हेपेटाइटिस सी मिला। 

ये हैं लक्षण: 

- आंख और चेहरा पीला होना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

- पेशाब का रंग गहरा होना।  
- उल्टी-दस्त, पेट दर्द, सूजन। 
- भूख न लगना, कम लगना।
- वजन कम हो जाना, थकान।


ये बरतें सावधानी:

- उबालकर पानी पीने की आदत डालें।  
- खुले में बिकने वाली सामग्री से बचें।
- प्रमाणित ब्लड ही मरीज को चढ़वाएं।
- असुरक्षित यौन संबंध बनाने से बचें।
डॉ. प्रभात अग्रवाल, फिजीशियन एसएन मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें