फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra University: स्नातक पाठ्यक्रमों में पहले चरण का प्रवेश दो से आठ अगस्त तक, जानें पूरी प्रक्रिया

Thu, 28 Jul 2022 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आवासीय इकाई के संस्थानों और विभागों में गत सत्रों में फीस जमा करने की प्रक्रिया देर से शुरू होती थी, इसका नुकसान उठाना पड़ता था। छात्र-छात्राएं संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश ले लेते थे। व्यवस्था में बदलाव का उद्देश्य आवासीय इकाई में प्रवेश बढ़ाना है। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन का पोर्टल 31 जुलाई को बंद कर देगा। दो से आठ अगस्त तक पहले चरण के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करानी होगी। विभागाध्यक्ष छात्र-छात्राओं की फीस जमा करा लेंगे। बुधवार को विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई सभी निदेशकों व विभागाध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।   

विज्ञापन

  
बैठक में तय किया गया कि आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण के दूसरे चरण की प्रक्रिया छह से 20 अगस्त तक चलेगी। दूसरे चरण के प्रवेश की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी। 31 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवासीय इकाई के संस्थानों और विभागों में गत सत्रों में फीस जमा करने की प्रक्रिया देर से शुरू होती थी, इसका नुकसान उठाना पड़ता था। छात्र-छात्राएं संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश ले लेते थे। व्यवस्था में बदलाव का उद्देश्य आवासीय इकाई में प्रवेश बढ़ाना है। 

बैठक में ये रहे मौजूद 

बैठक में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी सत्येंद्र कुमार, प्रो. सुगम आनंद, प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह, प्रो. मीनाक्षी श्रीवास्तव, प्रो. विनीता सिंह, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा की उपस्थिति रही। 

क्राइटेरिया हेड अपनी टीम बनाएंगे

विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन व प्रत्यायन परिषद (नैक) निरीक्षण के संबंध में भी चर्चा की गई। प्रभारी कुलपति ने नैक के सात क्राइटेरिया हेड को अपनी टीम बनाने के लिए कहा है। क्राइटेरिया हेड खुद अपनी टीम तीन से चार शिक्षकों का चुन सकते हैं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि प्रभारी कुलपति ने बृहस्पतिवार को सुबह 11:00 बजे से क्राइटेरिया हेड की बैठक खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में बुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें