फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं को जोड़ें पार्टी से : बृजेश यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की बैठक गंजडुंडवारा में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वहीं आगामी चुनावों को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजेश यादव पहलवान ने कहा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 10 युवाओं को संगठन से जोड़ें। पार्टी की नीतियों को गांव-गांव जाकर जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा युवा ही देश का भविष्य हैं। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के हितों के लिए बिना भेदभाव के काम करती है। विधान सभा चुनाव 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाएं। युवजन सभा के जिला महासचिव गौरव मिश्रा ने कहा की समाजवादी पार्टी किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता किसान आंदोलन से जुड़कर उस को मजबूत बनाएं। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अनुभव यादव ने की। इस दौरान देव प्रकाश, अंकित यादव, कौशल गुप्ता, मुनेंद्र शाक्य, दिलीप यादव, राघवेंद्र मिश्रा, निर्दोष तिवारी, विनय कुशवाहा, तारिक अहमद, मोनू यादव, प्रशांत यादव, शोएब शेख, अमानत हुसैन, अंशुल यादव, शिवेंद्र उपाध्याय, अरुण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें