एत्मादपुर। गांव भागूपुर के रहने वाले श्रमिक शिवकुमार (45) का शव बृहस्पतिवार की सुबह कुबेरपुर के समीप पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है।
एत्मादपुर के थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह कुबेरपुर स्थित विमल इंटर कॉलेज के पीछे नीम से पेड़ से एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता राहगीरों ने देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में छानबीन की, तो मृतक की शिनाख्त भागूपुर निवासी शिवकुमार (45) के रूप में हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी आ गए। घरवालों ने बताया कि शिवकुमार कई दिनों से परेशान दिख रहा था। ऐसे में पुलिस ने इसे खुदकुशी करना मान रही है। शिवकुमार के दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।