फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत

Fri, 16 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पत्नी और बेटी के साथ सड़क हादसे में घायल हुए पार्वतीपुरा के बाइक सवार विजय सिंह (33) की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान एसएन मेडीकल कॉलेज में मौत हो गई। घर पर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन




आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बाह के प्रिंस पेट्रोलपंप के पास सोमवार की रात 9 बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार पार्वतीपुरा गांव के विजय सिंह, उनकी पत्नी सरोज, बेटी तनु घायल हुए थे। तीनों को बाह सीएचसी से इलाज के लिए एसएन मेडीकल कॉलेज आगरा भेजा गया था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह विजय सिंह की मौत हो गई। विजय सिंह मजदूरी करते थे। परिवार में और कोई कमाने वाला नहीं है। पति का शव देख कर बेसुध हुई सरोज बेटे मयंक को अपने से दूर नहीं हटने दे रही। ढांढस बंधाने वालों से वह सवाल कर रही हैं कि मयंक (11) और तनु (9) को किसके भरोसे पालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें