मैनपुरी। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत सभी अधकिारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अधीक्षण अभियंता विद्युत ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधीक्षण अभियंता जीसीएल भटनागर ने कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना में सौ प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अधिशसी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र दिया। प्रथम खंड में उप खंड अधिकारी पदम गर्ग, अवर अभियंता प्रतीक यादव, टीजी-2 जितेंद्र सिंह, कार्यालय सहायक अमित कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक पांडेय को सम्मानित किया।
खंड दो में उपखंड अधिकारी भोगांव नरेंद्र कुमार वर्मा, अवर अभियंता भोगांव वहीद अहमद, टीजी-2 धर्मवीर सिंह, कार्यालय सहायक राधा यादव और कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेश कुमार को सम्मानित किया। इसी तरह खंड तीन में उप खंड अधिकारी मन्नीलाल गुप्ता, अवर अभियंता करहल पंकज कनौजिया, टीजी-2 अमित राजपूत, कार्यालय सहायक दिलीप कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर रजत चौहान को बेहतर कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। अधीक्षण अभियंता ने सभी को बधाई देते हुए बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता भी मौजूद रहे।
प्रदेश में अव्वल रहा सोशल मीडिया सेल
सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली संबंधी समस्याओं और लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों और सुझावों पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण और लोगों को जागरूक करने में मैनपुरी सोशल मीडिया सेल प्रदेश में अव्वल रहा। इस पर अधीक्षण अभियंता जीसीएल भटनागर ने सोशल मीडिया सेल प्रभारी शरत मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कार्यालय सहायक त्रिलोकी राजपूत और कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल चौहान व प्रगति द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया।