फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सीवर खोदाई में मिट्टी की ढाय गिरने से मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 20 Dec 2020 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने एसएन इमरजेंसी के बाहर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की शास्त्रीपुरम योजना में सीवर खोदाई और सफाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से नगला टीन निवासी मजदूर गौतम की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरणों के ही कर्मचारी को गड्ढे में उतार दिया। काम के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने पर वह दब गया, जिसे हटाने में देरी हुई। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सफाई मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने एसएन इमरजेंसी में हंगामा किया और गेट पर आकर जाम लगा दिया। एसपी सिटी ने परिजनों और समाज के लोगों को समझाकर शांत किया। मृतक की पत्नी ने थाना सिकंदरा में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।


शास्त्रीपुरम में पुरानी सीवर लाइन की सफाई और मरम्मत के साथ ही नई पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। मृतक की पत्नी माधुरी का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के गौतम को सीवर के गड्ढे में उतार दिया। काम करने दौरान ढाय गिर गई जिसमें गौतम दब गया। साथी मजदूरों ने फावड़े आदि से मिट्टी हटाने की कोशिश की, लेकिन मिट्टी नहीं हट पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से मिट्टी हटाई गई, तब तक गौतम की हालत खराब हो गई। साथी मजदूर उसे एसएन इमरजेंसी लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतक के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी माधुरी ने ठेकेदार सुरेंद्र शर्मा के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी है।

जाम लगाकर ठेकेदार को बुलाने पर अड़े परिजन

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहती थी, लेकिन परिवार के सदस्य ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। साथी मजदूरों ने देर शाम एमजी रोड पर इमरजेंसी के सामने हंगामा किया और जाम लगा दिया। नगर निगम के सफाई कर्मचारी नेता संतोष वाल्मीकि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। जाम लगने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। एसपी सिटी ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

एक महीने पहले हो चुका है हादसा

वेस्टर्न जोन में बिछाई जा रही सीवर लाइन की खोदाई में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। एक महीने पहले बैनाड़ा फैक्टरी के पीछे शांति नगर में इसी तरह सीवर खोदाई में मजदूर दब गया था। तब ढाय में दबे मजदूर को साथी कर्मचारियों ने तुरंत निकाल लिया था, लेकिन इस बार गहराई अधिक होने से साथी मजदूर गौतम को बचा नहीं सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें