फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मी की पिटाई मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला जगत नगर में गृहकर वसूली के लिए गए एक नगर पंचायत कर्मचारी के साथ गाली-गलौज कर पिटाई के मामले में अधिशासी अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगत नगर निवासी अशोक चंद्र नगर पंचायत कार्यालय में वसूली कर्ता के पद पर तैनात हैं। 29 जनवरी को वह मोहल्ला रसूलाबाद में गृहकर वसूली के लिए गए थे। वहां रह रहे रामू से जब गृहकर जमा करने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
मोहल्ले के लोग एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। अधिशासी अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें