फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अछनेरा, फोर्ट, सीकरी और राजा की मंडी में भी काम जल्द होगा पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और विकास कार्यों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के संसद में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में स्टेशनों को विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंत्री ने बताया है कि ईदगाह जंक्शन का पुनर्विकास कार्य संपन्न हो चुका है, जबकि अछनेरा, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी और राजा की मंडी में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसमें भी अछनेरा स्टेशन पर नए स्टेशन भवन का ढांचागत कार्य, फुट ओवरब्रिज, प्लेटफॉर्म शेल्टर और पार्किंग का निर्माण पूरा हो गया है। लिफ्ट व दिव्यांगजन सुविधाओं का काम जारी है।
आगरा फोर्ट स्टेशन पर मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग और प्लेटफॉर्म सुधार का कार्य पूरा होने के बाद अब द्वितीय प्रवेश द्वार की ओर स्टेशन भवन के उन्नयन का काम शुरू किया गया है। फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर नया भवन, प्रतीक्षालय और प्लेटफॉर्म शेल्टर तैयार हो चुके हैं। लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, राजा की मंडी स्टेशन पर नया भवन, बुकिंग काउंटर और पार्किंग का काम पूरा होने के साथ ही 12 मीटर चौड़े विशाल फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें