फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : चंबल नदी के कैंजराघाट पर चली मोटरबोट

विज्ञापन
बाह: चंबल नदी के कैंजराघाट पर मोटरबोट का संचालन शुरू, कांवड़िए एवं ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
बाह। एक पखवाड़े पहले मध्य प्रदेश के उद्योतगढ़ एवं उत्तर प्रदेश में बाह के कैंजराघाट के बीच चंबल नदी पर मोटरबोट का संचालन नगरा पुलिस ने बंद करा दिया था। ठेकेदार पुलिस को मोटरबोट संचालन का अनापत्ति पत्र नहीं दिखा सका था। मोटरबोट का संचालन बंद होने पर दोनों राज्यों के 100 से ज्यादा गांव के लोग प्रभावित हुए थे। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में 60 से 90 किमी का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ रहा था। लेकिन अब विधायक पक्षालिका सिंह के प्रयासों से कैंजराघाट पर मोटरबोट का संचालन शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों में राहत है।
विज्ञापन

भाकियू सर्वोदय के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने धन और समय की बर्बादी वाले निर्णय पर पुनर्विचार कर मोटरबोट के संचालन की मांग एसडीएम बाह विनोद कुमार के सामने उठाई थी। पिनाहट घाट पर मोटरबोट का संचालन शुरू होने पर मांग ने जोर पकड़ा था। लिहाजा कैंजराघाट पर मोटरबोट का संचालन शुरू हो गया है, जिससे दोनों राज्यों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कांवड़िए भी कैंजराघाट के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। कांवड़ का कठिन सफर मोटरबोट बंद होने से मुश्किल भरा हो गया था। मोटरबोट का संचालन शुरू होने पर भाजपा कोर कमेटी के सदस्य पवन भदौरिया, अल्केन्द्र जादौन, सुरेश पचौरी आदि ने खुशी का इजहार कर विधायक पक्षालिका सिंह का उनके प्रयासों के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें