फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री व सत्यापन विभाग में दो चरणों में होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री और सत्यापन विभाग में दो शिफ्टों में काम होगा। लंबित प्रकरणों का प्रमुखता से निस्तारण किया जाएगा। किसी भी काम को अधिकतम दो दिन में पूरा करना होगा। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन

डिग्री और सत्यापन विभाग में पहली शिफ्ट में सुबह 08:00 से दोपहर 03:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:00 से शाम 07:00 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर काम को पूरा कराया जाएगा। सहायक कुलसचिव परीक्षा को इस व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह से केंद्रीय पुस्तकालय में भी कर्मचारियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। पुस्तकालय सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक खुलेगा। इसकी जिम्मेदारी सहायक कुलसचिव प्रशासन व सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष को दी गई है। विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों से भी दो शिफ्टों में काम लिए जाने का आदेश किया गया है। पहली शिफ्ट में सुबह 08:00 से दोपहर 03:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:00 से शाम 07:00 बजे तक होगी। सहायक कुलसचिव प्रशासन को काम कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की ओर से प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा के कार्यों का भी निर्धारण किया गया है। वह दैनिक पोस्टल डाक का निस्तारण करेंगे, शोध विभाग से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। इसके अलावा परीक्षा कार्यक्रम, गोपनीय विभाग की पेपर सेंटर पैनल से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करेंगे। विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले परीक्षकों को टैक्सी से यात्रा की अनुमति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें