फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं के विकास के लिए करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी में नगर के एक स्कूल में शुक्रवार शाम आरएसएस के स्वयंसेवकों की बैठक हुई। प्रांत धर्म जागरण प्रमुख दिनेश लवानिया ने कहा कि हिंदुओं के विकास के लिए काम किए जाने चाहिए। विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर आरएसएस के दो स्वयं सेवक मौजूद रहेंगे। वह एजेंट नहीं बनेंगे पर मतदाता को पोलिंग बूथ तक जाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता टोली बनाकर 100 प्रतिशत भाजपा के लिए मतदान कराएं। जनवरी माह में संघ का प्रचार प्रसार जन जागरण हर विधानसभा के हर गांव में होगा। जल्द ही टीमें बनाकर उनकी रिपोर्ट दस दिन में दी जाए। उन्होंने कहा कि संगठन सबका साथ सबका विकास के साथ हिंदू का विकास हो इसके लिए काम कर रहा है।
विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह, सह विभाग कार्यवाह बृजेश, धर्मेंद्र भरत, आशू दिवाकर, रविंद्र सिंह भदौरिया, रामनरेश गुप्ता, मुनींद्र सिंह, राहुल मिश्रा, विनोद गुप्ता, गुड्डू शर्मा, राघवेंद्र चौहान, संजू मिश्रा, संजय गुप्ता, पारस गुप्ता, राघव दुबे, आदित्य पांडेय, कृष्णा चौहान, रमाकांत मिश्रा, आदेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पंडा शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें