फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे की एनओसी से पिछड़ा कार्य, मार्च में आरबीएस तक होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।
विज्ञापन

आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन अगले साल मार्च में शुरू हो पाएगा। रेलवे की एनओसी के कारण ट्रैक निर्माण में देरी के चलते प्रोजेक्ट 6 महीने लेट हो गया है। जनवरी में मेट्रो के लिए ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक प्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है। इसमें 13 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी स्टेशन और आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का संचालन इसी साल अक्टूबर तक करना था। मन:कामेश्वर स्टेशन और एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन के बीच बिजलीघर के पास रेलवे की लाइन गुजर रही है। इसके नीचे से ही मेट्रो के लिए सुरंग बनाई जानी थी। रेलवे की एनओसी में करीब 5 महीने से की देरी के कारण ट्रैक का कार्य पिछड़ गया। इसके चलते अब अगले साल मार्च तक मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू हो पाएगी। जनवरी में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल शुरू कर दिए जाएंगे। इसमें यात्रियों के वजन के बराबर रेत की बोरियां रखकर मेट्रो की 10 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल किया जाएगा। इसकी चरणबद्ध गति बढ़ाते हुए उच्चतम 80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो दौड़ाई जाएगी। ट्रायल पूरे होने के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं के आकलन को टीम आएगी। वह स्टेशन, ट्रैक समेत अन्य बिंदुओं का सर्वे करेगी। टीम के हरी झंडी दिखाते ही मार्च में मेट्रो का संचालन आरबीएस कॉलेज तक शुरू हो जाएगा। अभी 11 ट्रेन उपलब्ध हैं। इनका स्टॉपेज आईएसबीटी स्टेशन पर किया जाएगा। इसके लिए आईएसबीटी स्टेशन तैयार किया जा रहा है । पांचों स्टेशन का सिविल कार्य अगले 2 महीने में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद लोग ताज पूर्वी से आरबीएस कॉलेज स्टेशन तक मेट्रो का सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें