फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एकता पद यात्रा पर बुल्डोजर से फूल बरसाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर विधायक भगवान सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय एकता पद यात्रा तेहरा से सैंया तक निकाली गयी। वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकता यात्रा को तीन भागों में बांटा गया। सबसे आगे विधायक भगवान की टीम, दूसरे पर श्याम भदौरिया और तीसरे पर जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की टीम रही। यात्रा का ताहरपुर मोड़, बीरई, सैंया चौराहे पर जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, लवकुश जारोलिया, श्याम सुंदर पाराशर, श्रीकान्त त्यागी, वीरेन्द्र सिंह, सुधीर गर्ग चेयरमेन, दिनेश गोयल, प्रमोद कुशवाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें