फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रेंजर पर लकड़ी माफिया ने किया हमला, गाड़ी पर पथराव...टायरों में लगा दिए कीले; दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 20 Oct 2024 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जैतपुर में रेंजर पर लकड़ी माफिया ने हमला कर दिया। रेंजर की कार तोड़ दी गई। उन्हें धमकी भी दी गई। रेंजर की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जैतपुर के कमतरी गांव में रेंजर अमित कुमार की गाड़ी को पथराव कर क्षतिग्रस्त करने एवं टायरों में कीलें लगाने के मामले में पुलिस ने लकड़ी माफिया दिनेश कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 17 अक्तूबर को उसके खिलाफ अवैध कटान का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि 18 अक्तूबर को उसने फोन पर रेंजर अमित कुमार, डिप्टी रेंजर धर्मेंद्र माथुर को क्षेत्र में आने पर देख लेने की धमकी दी थी। शुक्रवार की रात रेंजर धर्मेंद्र माथुर, यतेंद्र सिंह, अनुज आदि के साथ अवैध कटान की सूचना पर कमतरी पहुंचे थे। पुल से पहले फैक्टरी के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर कांबिंग को टीम गई थी। वापस लौटे तो गाड़ी के शीशे क्षतिग्रस्त मिले। बोनट पर पत्थर पड़े थे। टायर में कीलें घुसी थीं।

थानाध्यक्ष जैतपुर ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। डिप्टी रेंजर ने बताया कि 17 अक्तूबर को लकड़ी कटान के केस के बाद धमकी देने के बाद गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया है। धमकी के वक्त फोन पर दिनेश कुशवाह के साथ अन्य लोगों के धमकाने की आवाज भी आ रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें