फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सनातन धर्म का प्रचार करेंगी महिलाएं

Wed, 01 Mar 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच महिला मोर्चा की बैठक मंगलवार को करहल चौराहे पर हुई। प्रदेश संगठन मंत्री अमृता चौहान ने कहा कि संगठन समाज में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने का काम करेगा। इसके लिए शीघ्र ही महिलाओं की विशेष समिति बनाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सनातन एकता मंच महिला मोर्चा में जिला स्तर पर सक्रिय महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि एक जागरूक महिला कई महिलाओं को जागरूक कर सकती हैं। मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री अमृता चौहान का महिलाओं ने स्वागत किया। मंजू यादव, रीना यादव, विमलेश यादव, गुड्डी शर्मा, बीनू देवी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उर्मिलादेवी, रीता चौहान, संगीता, रीना चौहान, रेखा, सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें