फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेपर खराब होने पर 12वीं की छात्रा ने दी जान

Wed, 01 Mar 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरुआहार में पेपर खराब होने से आहत होकर इंटरमीडिएट छात्रा ने घर के हॉल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन की सूचना पर पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


क्षेत्र के शमशेरगंज ग्राम सभा केगांव बरुआहार निवासी 16 वर्षीय लवली यादव पुत्री अवधेश यादव स्वामी त्रिज्यानन्द इंटरमीडिएट कॉलेज ज्ञान नगर नगला गवे की छात्रा थी। सोमवार को लवली का द्वितीय पाली में जीव विज्ञान का पेपर था। पेपर खराब होने से वह तनाव में आ गयी और घर आकर गुमशुम हो गई। लवली का बुधवार को भौतिक विज्ञान का पेपर था। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे लवली ने घर के हॉल में कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घर पर किसी परिजन के न होने पर किसी को पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन



थोड़ी देर बाद में परिजन घर आये तो उन्होंने लवली को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें