फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमेन सेफ जोन: आगरा का वो क्षेत्र...जहां पांच किलोमीटर में 162 कैमरों से निगरानी, तब रुकीं छेड़खानी की घटनाएं

Tue, 26 Nov 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के  कमला नगर को वुमेन सेफ जोन बनाया गया है। इसका असर ये रहा कि दो महीने में छेड़छाड़ की केवल एक घटना सामने आई है। यहां 162 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। 

 
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पाॅश इलाके कमला नगर को वुमेन सेफ्टी जोन घोषित किया गया है। यहां पांच किमी के क्षेत्र में 162 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। असर यह है कि दो महीने में छेड़छाड़ की केवल एक घटना हुई। इसमें आरोपी को गिरफ्तार भी हुआ।
विज्ञापन


कमला नगर में मुगल रोड, बल्केश्वर रोड, सेंट्रल बैंक रोड, सराफा बाजार को महिलाओं के लिए असुरक्षित माना गया था। इनको ब्लैक स्पाॅट के रूप में चिह्नित किया गया। क्षेत्र में 162 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। एसीपी डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि शहर में तीन साल के आंकड़े देखे गए थे।

छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं जिन इलाकों में हुईं, उनमें कमला नगर के साथ ही सदर और न्यू आगरा को चिह्नित किया गया है। इसके लिए वुमेन सेफ जोन बनाए जा रहे हैं। पहले चरण में कमला नगर को बनाया गया। बाद में अन्य को बनाया जाएगा। इनमें पुलिस की एंटी रोमियो टीम भी लगाई गई है। कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें