फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में मटका फोड़ प्रदर्शन: पानी के लिए महिलाओं ने फोड़े मटके, टंकी का किया घेराव

Mon, 28 Jun 2021 12:53 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शहर के केदार नगर से जुड़े शिव विहार और बालाजीपुरम, ए ब्लॉक में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे यहां के लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भीषण गर्मी और उमस में पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। पानी की मांग के लिए रविवार को दोपहर में दयालबाग के वीर नगर की महिलाओं ने मटके फोड़कर प्रदर्शन किया, वहीं परेशान केदार नगर पानी की टंकी से जुड़े बालाजीपुरम, शिव विहार के लोगों ने पार्षद के साथ जाकर रविवार रात में टंकी पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


केदार नगर में प्रदर्शन के दौरान पार्षद राहुल चौधरी ने इस क्षेत्र में पानी न मिलने के पीछे पंप ऑपरेटर को जिम्मेदार ठहराया। वॉल्व की चूड़ियां पूरी न खोलने के कारण कॉलोनी तक पूरे प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा। रात में पार्षद ने वॉल्व पूरा खुलवाया और जलकल महाप्रबंधक से ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पार्षद ने बताया कि केदार नगर से जुड़े शिव विहार और बालाजीपुरम, ए ब्लॉक में पानी नहीं पहुंच पा रहा। नई पाइपलाइन भी बिछा दी गई, लेकिन लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया। पूर्व में पानी की सप्लाई हो रही थी, लेकिन नई लाइन के बाद भी पानी न मिलने के पीछे वाल्व पूरा न खोलने की वजह निकली है। रात में लोगों ने केदार नगर पानी की टंकी पर जाकर प्रदर्शन किया और ऑपरेटर से पूरा वॉल्व खुलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीर नगर में गंगाजल के लिए महिलाओं का प्रदर्शन
दयालबाग स्थित वीर नगर के लोगों ने रविवार दोपहर पानी न मिलने पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया और मिट्टी के मटके फोड़कर पानी की मांग की। चौ. रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि 500 मीटर दूर से पानी भर कर लाते हैं। 

तीन साल पहले गंगाजल की पाइपलाइन बिछा कर घर घर कनेक्शन कर गए लेकिन आज तक पानी नहीं दिया। विमलेश और मुन्नी देवी ने कहा कि जल्द पानी नही आया तो कमिश्नरी में भूख हड़ताल करेंगी। इस दौरान प्रदर्शन में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, मुन्नी देवी, विमला, शकुंतला देवी, हरप्यारी देवी, विमलेश, कमला, कमल कांति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें