फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जल संकट पर फूटा आक्रोश, ताजगंज पंपिंग स्टेशन पर महिलाओं का प्रदर्शन; बिजलीघर चौराहे पर टूटी पाइपलाइन

Thu, 02 Jul 2026 11:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में पानी के संकट को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने पंपिंग स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि तीन महीने से क्षेत्र में पानी की समस्या है।
विज्ञापन
जल संकट पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के पास ताजगंज क्षेत्र के हज्जूपुरा में पानी के लिए परेशान महिलाओं ने जलकल के ताजगंज पंपिंग स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाएं बच्चों के साथ बोतल में गंदा पानी लेकर पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर काजीपाड़ा नाले के पास बिजलीघर चौराहे पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर पूरे दिन पानी बर्बाद होता रहा।
विज्ञापन


हज्जूपुरा की शकुंतला देवी ने बताया कि तीन महीने से पानी का प्रेशर नहीं आ रहा है। चार बार शिकायत दर्ज करा चुकी हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। शिल्पी कुशवाह ने कहा कि गंदे, काले, बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे मासूम बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। ममता ने बताया कि 24 घंटे गंगाजल देने की बात कही थी, लेकिन एक घंटे भी पानी नहीं आ रहा है।

वहीं बिजलीघर चौराहे पर पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे दिन सड़क पर पानी बर्बाद होता रहा। काजीपाड़ा नाले के नजदीक यह लाइन छीपीटोला, चक्कीपाट, काजीपाड़ा क्षेत्र को जलापूर्ति करती है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों में बेहद कम प्रेशर से पानी पहुंचा। प्रतापपुरा चौराहे पर मेट्रो के निर्माण के दौरान पाइपलाइन में लीकेज हो गया। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि काजीपाड़ा में पानी की लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। वहीं हज्जूपुरा में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें