फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जलसंकट: खाली बर्तन लेकर महिलाओं ने सड़क पर किया प्रदर्शन, कल भी इन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत

Thu, 09 Apr 2026 10:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गर्मी में लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति ठप रहने से महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने खाली बर्तनों के साथ सड़क पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में यमुना पार से लेकर सुभाष पार्क, लोहामंडी और केदार नगर तक पानी सप्लाई ठप है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के धैर्य का बांध गर्मी में टूट रहा है। बृहस्पतिवार को ट्रांस यमुना में महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर जलकल मुख्यालय और कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान किया है।
विज्ञापन


यमुना पार स्थित मोती महल, भगवती बाग, राधे नगर, इस्लाम नगर, नारायच और प्रकाश नगर सहित कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा। बृहस्पतिवार को प्रभावित लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। महिलाएं बाल्टी व अन्य खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। जलकल विभाग पर पेयजल आपूर्ति में भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए। क्षेत्रीय निवासी राममोहन ने बताया कि भगवती बाग, फाउंड्री नगर, टेढ़ी बगिया, ट्रांस यमुना और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर जल संकट है। करीब एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। जलकल विभाग के टैंकर भी नहीं पहुंचे। 

 
विज्ञापन

लोगों को खरीद कर निजी टैंकर से पानी भरना पड़ रहा है। मोती महल निवासी दीप्ति शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में क्षेत्र में पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। लोकेश निमेष का कहना है कि पिछले करीब 30 वर्षों से क्षेत्रवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। रज्जो देवी ने बताया कि पानी खरीदने में उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो रहा है।

आज भी नहीं आएगा पानी
सुभाष पार्क टंकी से पोषित इलाकों में बृहस्पतिवार को आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार को भी यहां पानी नहीं आएगा। उधर, केदार नगर स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन की सफाई के कारण करीब 20 हजार से अधिक आबादी को पानी नहीं मिला। जलकल महाप्रबंधक अरुण कुमार का कहना है कि युद्धस्तर पर टैंक सफाई कराई जा रही है। गर्मियों के लिए जनता को स्वच्छ पानी मिलेगा। लोगों से अपील है कि वह धैर्य रखें। जरूरत के हिसाब से पानी खर्च करें। आकस्मिक स्थिति के लिए जलकल कंट्रोल रूम 8192095401 और टोल फ्री नंबर 18002702722 पर संपर्क करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें