महिलाओं के बनाए उत्पादों को मिलेगी पहचान
- दो दिवसीय मेले में महिला बंदियों के हुनर को मिली जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्सव समूह के दो दिवसीय करवाचौथ और दिवाली मेला का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मेले में महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न वस्तुओं की 30 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं।
शनिवार को करहल चौराहा स्थित एक मैरिज होम में जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी और सिविल जज श्रेयांश निरंजन ने भगवान गणेश का पूजन कर मेला का शुभारंभ करके मेला में लगाई गई स्टॉल को देखा।
जेल अधीक्षक ने कहा कि उत्सव समूह के करवाचौथ और दिवाली मेले से महिलाओं के उत्पाद को पहचान मिलेगी। मेला में महिलाओं द्वारा घर पर बनाई वस्तुओं को बिक्री के लिए रखा गया है। मेला में महिला बंदियों के हुनर को भी मंच दिया गया है।
मेला संयोजक सुधा तापड़िया, दिव्या मूंधडा और श्रुति गुप्ता ने बताया कि मेला में महिलाओं द्वारा घरों में बनाए गए उत्पाद की बिक्री की जाएगी। जेल की महिला बंदियों द्वारा बनाए गए करवा और दीपकों को भी प्रदर्शनी में बेचा जाएगा। मेला में मैनपुरी की तारकशी, बनारस की साडिय़ों, फिरोजाबाद सिरसागंज के आर्टीफिशियल आभूषण, आगरा और अलीगढ़ से साज-सज्जा की वस्तुओं और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के पढ़ाई की सामिग्री की स्टॉल लगाई गई है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, लक्ष्मी नारायण तापडिय़ा, मनोरमा दास, शोभा तापडिय़ा, मनीष तापडिय़ा, माधव तापडिय़ा, अनुराग मूंधड़ा, मानसी जैन, अमित जौहरी मौजूद रहे।