फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर घर बुलाकर लूट लेती थी युवती, सिपाहियों संग बनाया था 'पहला गिरोह'

Wed, 03 Jul 2019 04:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शातिर महिला और उसका सहयोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर बाजार पुलिस ने शालिनी सोलोमन नाम की ब्लैकमेलर को गिरोह सहित गिरफ्तार किया है। शालिनी फेसबुक पर दोस्ती कर पैसे वाले लोगों को घर बुलाती थी, कमरे में ले जाकर रोमांस का नाटक करती थी।
विज्ञापन


तभी गिरोह के सदस्य उसके पति और भाई बनकर आते थे, जेल भिजवाने की धमकी देकर लूट लेते थे। शालिनी एक साल में दूसरी बार पकड़ी गई है। पहला गिरोह उसने सिपाहियों के साथ मिलकर बनाया था।

मारुति स्टेट रोड पर ऑल सेंट स्कूल के पास रहने वाली शालिनी सोलोमन (33) पुत्री अनिल सोलोमन मूल रूप से सुंदरपाड़ा की रहने वाली है। उसके गिरोह में आशीष शर्मा पुत्र सुशील शर्मा निवासी एलआईजी इंद्रापुरम और आशू पुत्र बलवीर निवासी सेवला जाट शामिल हैं।
विज्ञापन

तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर सुधीर कुमार पड़ारकर, अलवर, राजस्थान ने दर्ज कराई थी। उनसे 23 जून को 17000 रुपये, एटीएम कार्ड पर्स लूट लिए थे। उनकी कार से ही उन्हें मथुरा ले जाकर छोड़ा था, कार लूट ली थी।
 
सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। शालिनी पर चार केस दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुकी है। पिछले साल उसे इसी तरह जाल बिछाकर लूट करते हुए ताजगंज में पकड़ा गया था। तब उसके गिरोह में दो सिपाही थे। 

सिपाही जेल गए थे लेकिन, साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए। आशीष और आशू भी पहले जेल जा चुके हैं। आशीष पर 15 और आशू पर पांच केस दर्ज हैं। शालिनी के फेसबुक पर रचैल शर्मा, रोहना थापा नाम से फर्जी एकाउंट हैं। जेल से आते ही उसने फिर से लूट शुरु कर दी। कई लोग डर के मारे रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने आए कि कहीं पर छेड़खानी का आरोप न लगा दे।
विज्ञापन

सुधीर ने बताया कि शालिनी ने रचैल शर्मा नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना रखा था। इसी से दोस्ती हुई। वह आयशर कंपनी में काम करते थे। उसने फोन नंबर दिया और मेरा नंबर ले लिया।

23 जून को वह आगरा आया तो शालिनी ने फोन किया, मिलने के लिए आई। कहा की सैनिक बिहार में रहती है। उसके साथ अपनी गाड़ी से उसके घर चला गया।

सुधीर ने बताया कि वह जैसे ही घर पहुंचा, शालिनी रोमांस की बातें करने लगी। वह हैरान थे कि यह क्या हो रहा है? समझ नहीं पाए कि उसकी चाल क्या है? वह सिर्फ देख रहे थे कि क्या हो रहा है?

आगरा। शालिनी रोमांस की बातें करते हुए अचानक शोर मचाने लगी। तभी दो युवक ( आशीष और आशू ) आ गए। एक ने खुद को शालिनी का पति और दूसरे ने भाई बताया। कहने लगे, छेड़खानी की है, तुझे जेल भिजवा देंगे। इसके बाद उसे लूट लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें