Agra News: सलाखों में बनी राखियों से बहनों को रक्षा का वचन देंगे भाई
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में रक्षाबंधन त्योहार के लिए जिला जेल की महिला बंदियों ने खास राखियां तैयार की हैं। भाई इन्हें बंधवा कर बहनों को रक्षा का वचन देंगे। समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के प्रयासों के तहत बुधवार को जिला कारागार में महिला बंदियों की हस्तनिर्मित राखियों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग की मंत्री बेबी रानी मौर्य रहीं। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कैबिनेट मंत्री ने हस्तनिर्मित राखियों का लोकार्पण करते हुए बंदियों के हुनर की सराहना की। इन्हें सम्मान राशि दी। उन्होंने कहा कि कारागार में रोजगारपरक कोर्स शुरू करने के लिए सरकार और सामाजिक संस्थाओं को मिलकर प्रयास करना होगा। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि कारागार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
20 महिला बंदियों ने राखियां बनाई हैं। इसके लिए आयुष्मान ट्रस्ट से धागे सहित अन्य सामान उपलब्ध कराया था। इनसे पांच हजार राखियां तैयार की गई हैं। इन्हें ट्रस्ट के माध्यम से बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह न्यूनतम दस रुपये में आम लोगों को मिल सकेंगी।
यह भी पढ़ेंः- Eye Flu: फिरोजाबाद में एक महीने में बिक गई 3.60 करोड़ रुपये की आई ड्रॉप, तेजी से बढ़ रही बीमारी
इस मौके पर अभिनव मौर्या, आयुष्मान ट्रस्ट अध्यक्ष शशि जैन, जेलर बीके गौतम, पल्लवी जैन, डॉक्टर रचना गुप्ता, लिली अग्रवाल, अमित यादव, दीपिका अग्रवाल, दीपा गोस्वामी, दिवाकर, आमिर, मुकेश जैन, केसी जैन, झम्मन, ऋतु आदि रहीं।