पटियाली। सिकंदपुर वैश्य के ग्राम सिकंदरपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों न जहर देकर हत्या करने का आरोप लगया है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
सोनी (25) पुत्री ब्रजेश निवासी ग्राम कुडा कादरचौक बदायूं की शादी 2 साल पहले संदीप निवासी सिकंदरपुर के साथ हुई। शुक्रवार देर शाम को सोनी की तबियत अचानक खराब हो गई। ससुरालीजन उसे इलाज के लिए कासगज ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद सूचना मायके पक्ष को दी गई। मौके पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी। इसके बाद ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। -दशरथ सिंह, थाना प्रभारी