फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराध पर हर हाल में लगे अंकुश : एडीजी आगरा जोन

Thu, 13 Nov 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो36 पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक में निर्देश देतीं एडीजी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मैनपुरी। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन बुधवार को वार्षिक निरीक्षण पर मैनपुरी पहुंचीं। यहां उन्होंने तांगा स्टैंड पर बने पिंक बूथ और पुलिस लाइन में बनाए गए गैस गोदाम का फीता काट कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पिंक बूथ के उद्घाटन के दाैरान कहा कि मिशन शक्ति फेज 5.0 की शुरुआत महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए की गई है ताकि महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके बाद एडीजी ने पुलिस लाइन पहुंच कर परिसर में स्थापित गैस गोदाम का उद्घाटन किया और अपराध समीक्षा बैठक की।थानेवार अपराध की समीक्षा करते कहा कि महिला संबंधी अपराधों पर तुरंत और सही कार्रवाई करें। महिला संबंधी प्रार्थनापत्रों को लंबित न रखें बल्कि मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
एडीजी ने पेंशनर्स, पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर समस्याओं आदि के बारे में जाना, परिसर के शस्त्रागार, स्टोर आदि शाखाओं का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में एसपी गणेश प्रसाद साहा, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास और सभी सीओ व प्रभारी निरीक्षक माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें