फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौत के 8 दिन बाद महिला के शव को मिली मुखाग्नि

Fri, 15 Nov 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में 8 दिन पूर्व महिला की मौत के बाद 5 दिन तक शव मोर्चरी में दुर्दशा का शिकार होता रहा। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की अनदेखी के चलते शव की दुर्दशा सार्वजनिक हुई तो प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के 8 दिन बाद पुलिस व सामाजिक संंस्था के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अक्तूबर माह में महिला को भर्ती कराया गया था। 6 नवंबर को महिला ने दम तोड़ दिया था। मृत्यु की सूचना जब पुलिस को भेजी गई तो मीमो लेने से इन्कार कर दिया गया। उधर स्वास्थ्य विभाग ने भी शव को मोर्चरी में रख कर ताला जड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की अनदेखी के चलते 5 दिन तक महिला का शव मोर्चरी में सड़ता रहा। दुर्गंध आने पर जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना तो शव की बेकदरी का सच सामने आया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच बैठा दी वहीं जिलाधिकारी अंजनी कुमार की ओर से भी जांच कराई जा रही है। पंचायतनामा के अनुसार बृहस्पतिवार को 72 घंटे पूरे हुए तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद एक स्वयंसेवी संस्था और पुलिसकर्मियों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें