आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में नुनिहाई लिंक रोड स्थित बीएसए फैक्टरी के सामने सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला की छह दिन बाद पहचान हुई। मृतका पुष्पा देवी (55) हनुमान नगर में किराये के कमरे में अकेली रहती थीं। सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो देखकर खंदौली के शेर खां गांव निवासी उनके भाई सोमवीर ने पहचान की।
विज्ञापन
सोमवीर के मुताबिक, 21 अक्तूबर की शाम पुष्पा कमरे से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। बाद में सोशल मीडिया पर हादसे में मृत महिला की फोटो देखकर उनकी पहचान हुई। सोमवीर ने बाइक चालक पर तेज गति और लापरवाही से टक्कर मारने का आरोप लगाया है।