यहां का है मामला
थाना मंटोला में महिला ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि जेठ ने नहाते समय चोरी से उसका वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर एक लाख रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब दोनों ही बातों पर वो राजी नहीं हुई, तो आरोपी जेठ उसे धमकाने लगा।
ये भी पढ़ें - Gold Price: सोना इतिहास में पहली बार हुआ इतना महंगा, 10 ग्राम की कीमत एक लाख रुपये के पार; जानें कब होगा सस्ता
कपड़े फाड़ दिए
पीड़िता ने बताया कि 17 अप्रैल को जेठ अन्य परिवार के लोगों के साथ कमरे में आ गए। गालीगलौज देने लगे। विरोध पर छेड़छाड़ करते हुए पीट दिया और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। विवाहिता की चीख सुन पति बचाने आया तो उनकी भी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें - दहेज के लालची ससुराल वाले: 10 लाख रुपये के लिए तोड़ दिया रिश्ता, पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाला
दर्ज कराया केस
पीड़िता ने बताया कि जेठ की गंदी करतूत की शिकायत उसने घरवालों से की। घरवाले भी जेठ का ही साथ दे रहे हैं। इसके बाद पीड़िता थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।