फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बैंक से घर जा रही महिला से लूट...दिनदहाड़े आभूषण और नकदी ले गए बाइक सवार लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

बैंक से घर जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश नकदी और आभूषण लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा खंदौली में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बैंक से घर लौट रही महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाशों ने महिला को डरा-धमकाकर दस हजार रुपये की नकदी और कानों के सोने के कुंडल लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


थाना खंदौली क्षेत्र के पलटू की प्याऊ निवासी 54 वर्षीय अंजू शर्मा कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने पहुंची थीं। वह खाते में जमा करने के लिए दस हजार रुपये घर से साथ लाई थीं। बैंक में कागजात जमा हो गए, लेकिन रुपये जमा नहीं हो सके। 

बैंक कर्मियों ने उन्हें अगले दिन आने को कहा। इसके बाद अंजू शर्मा पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। जैसे ही वह आगरा–हाथरस मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पहुंचीं, वहां पहले से खड़ी बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और नकदी व सोने के कुंडल उतरवा लिए। सूचना मिलते ही थाना खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें