फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर ठगों ने दिया शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच...युवक ने गंवा दिए 25.75 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 25 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमसाबाद के एक युवक को शेयर बाजार में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 25.75 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस बैंक खातों और नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शमसाबाद के गोपालपुरा निवासी नारायण दत्त शर्मा ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को एक अज्ञात व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई, जिसमें शेयर मार्केट ट्रेडिंग का प्रस्ताव दिया गया। सहमति जताने पर उन्हें ग्रो टुगेदर नाम के ग्रुप में जोड़ दिया गया। कुछ दिनों तक ग्रुप में लोगों ने ट्रेडिंग और भारी मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए, जिससे विश्वास बढ़ गया।

इसके बाद ठगों ने खुद लिंक भेजकर चोला सिक्योरिटीज नाम के एप में उनका ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया और आधार व पैनकार्ड की काॅपी ली। माविशा सान्यम नामक महिला ने अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में रकम जमा कराई। शुरुआत में एप पर मुनाफा दिखाया गया, भरोसा कर उन्होंने अधिक निवेश कर दिया।
विज्ञापन


जब रकम निकालने की बात कही तो ठगों ने विड्रॉल के नाम पर दोबारा बड़ी रकम जमा कराने के लिए कहा, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। आरोपियों ने तब तक कुल 25,75,113 रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। इसकी शिकायत उन्होंने एनसीआरबी के पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की। एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें