फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: पड़ोसी ने घर बुलाकर की गंदी हरकत, महिला ने शोर मचाया; तो भाग निकला

Sun, 07 May 2023 05:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

घर में बुलाकर महिला से छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने मामले में एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर पर बुलाकर उससे छेड़छाड़ की गई। मामले में महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन


गांव में 26 मार्च को गांव के ही प्रमोद ने एक महिला को अपने घर पर किसी बहाने से बुला लिया। महिला के घर पर पहुंचने पर उसके द्वारा उससे छेड़छाड़ की गई। जिसका महिला ने विरोध किया। जब आरोपी नहीं माना तो महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार कर दी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने मारने की देते हुए मौके से भाग गया। 

ये भी पढ़ें - UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान लेते हुए सिढ़पुरा थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें