फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों पर कार्रवाई: भाजपा के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ रहे छह ये नेता निष्कासित, अब छह साल की रोक

Sun, 07 May 2023 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

भाजपा के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ रहे छह भाजपा नेताओं को निष्कासित किया गया है। ये वो नेता हैं जो टिकट न मिलने से असंतुष्ट थे। अब छह साल के लिए पार्टी में इनकी एंट्री नहीं हो सकेगी।
 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में भाजपा से बगावत करके बागी होकर चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं को भाजपा ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने निष्कासन की सूची जारी कर दी है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बागियों के चुनाव का हिस्सा न बनें और न हीं उनके साथ चुनावी गतिविधि में हिस्सा लें।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कासगंज नगरपालिका परिषद में पार्टी की टिकट न मिलने पर बागी हुईं पूर्व चेयरमैन डॉ. शशिलता चौहान को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। डॉ. चौहान अब सपा और आम आदमी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहीं हैं। वहीं नगरपालिका परिषद सोरोंजी में तीन बागी प्रत्याशियों के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बागी प्रत्याशी अर्चना यादव एवं उनके पति सुधीर यादव वहीं आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे मुकेश के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई हुई है। 

ये भी पढ़ें - UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन पर भी हुई कार्रवाई

वहीं नगर पंचायत सिढ़पुरा में टिकट न मिलने से पूर्व चेयरमैन कंचन गुप्ता बागी होकर निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रही हैं। कंचन के खिलाफ भी निष्कासन की कार्रवाई हुई है। इसके अलावा सहावर नगर पंचायत से बागी होकर चुनाव लड़ रहीं खुशबू गुप्ता के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

ये बोले भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा  जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ जिले में चुनाव लड़ रही है। पार्टी के कुछ लोग टिकट न मिलने से असंतुष्ट होकर पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करते हुए चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर छह बागियों के खिलाफ छह वर्ष के निष्कासन की कार्रवाई की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें