गांव ओखरा में कई लोग बीमार
नारखी के गांव ओखरा निवासी ऊषा देवी (21) वर्ष पत्नी यशपाल की निजी अस्पताल में मौत हो गई। उसका डेंगू का इलाज चल रहा था। शिकोहाबाद के गांव आतेपुर बलीपुर में दीप्ती (3) पुत्री हरवीर सिंह की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। उसे एक दिन पूर्व तेज बुखार आया था। नारखी के गांव ओखरा में बृहस्पतिवार की शाम को ऊषा देवी (21) पत्नी यशपाल की डेंगू से मौत हो गई।
छह हजार से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत ओखरा में इन दिनों वायरल फैला है। ग्रामीण उदयपाल सिंह के अनुसार गांव में सौ से अधिक बच्चे, महिला पुरुष अभी भी बीमार हैं। बेहतर उपचार की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण उपचार को फिरोजाबाद के साथ आगरा तक दौड़ लगा रहे हैं। गांव में अभी तक बुखार के चलते पांच लोगों की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घर-घर चारपाई बिछी है। बीमार आयुष (आठ) पुत्र धर्मेंद्र सिंह,अमर सिंह (45)पुत्र पीतांबर, विशाल (13) पुत्र अमर सिंह, शीला देवी (50) पत्नी राधे श्याम, अनिकेत (पांच),मयंक (नौ) पुत्रगण गौरव,प्रीती (20)पत्नी विजय,सीमा (12)पुत्री राधेश्याम, वर्षा (16) पुत्री राजू, कीर्ति (11)पुत्री यादराम सहित कई ग्रामीण बीमार हैं।