फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेक बाउंस के आरोप में महिला अदालत में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 9 मोहित कुमार प्रसाद ने चेक बाउंस के आरोप में सिकंदरा थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी रानी मुकदमे के विचारण के लिए 4 सितंबर को अदालत में तलब करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र के महल निवासी सोनपाल सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में वाद दायर कर आरोप लगाया कि विपक्षी रानी और उसके पति पदम सिंह से उनके पारिवारिक संबंध थे। शालू दरी उद्योग के नाम से रानी व्यापार करती है। अपने व्यापार के लिए 2.6 लाख रुपये उधार मांगे। 6 माह में वापस देने वादा किया। तगादा करने पर चेक दिया। बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें