फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस चौकी में महिला से दुष्कर्म, सिपाही ने जांच के बहाने बुलाकर बनाया हवस का शिकार

Wed, 21 Nov 2018 03:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा की एक विवाहिता ने थाना कोसीकलां के एक सिपाही पर जांच के बहाने पुलिस चौकी में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहसील दिवस पर एसडीएम के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन

हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र की एक महिला मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंची। महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए थाना कोसीकलां में तैनात एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 

एसडीएम ने महिला के शिकायती पत्र पर जांच कराने का आश्वासन दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक माह पूर्व उसने पति के खिलाफ एसएसपी मथुरा को शिकायत की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद जांच के लिए सिपाही का फोन आया। पांच नवंबर को वह घंटाघर स्थित चौकी पर अपनी मौसी की बेटी के साथ पहुंची थी। आरोप है कि सिपाही ने जांच में देर लगने का बहाना बनाकर उसकी मौसी की लड़की को वापस भेज दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद सिपाही पूछताछ करने की कहकर कमरे में ले गया। यहां उसने दुष्कर्म किया। उसने इस मामले को लेकर छह नवंबर को थाने में शिकायत भी की, पर उनकी सुनवाई नहीं की गई। 

एसडीएम ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उधर, सिपाही ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उसे जबरन फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें