फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बसों की टक्कर में यात्री की मौत, कई घायल

Tue, 20 Nov 2018 10:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के एटा-अलीगंज रोड पर देर रात रोडवेज बसें टकराकर सड़क किनारे खंदी में गिर गईं। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और विधायक मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खुर्जा डिपो और फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस मंगलवार रात को फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थीं। इस दौरान अलीगंज के नगला रेवती के पास फर्रुखाबाद डिपो की बस ने खुर्जा डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बसें अनियंत्रित होकर खाई में गिर गर्इंं।

हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में अरजेश पुत्र श्यामबाबू निवासी नगला उम्मेद की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए।

जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही विधायक सत्यपाल सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भिजवाया गया। समाचार लिखे जाने घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की सूची

हादसे में लोकमन, अनुज, अतुल, कुलदीप, अरविंद, विपिन कुमार, विजय कांत, अर्जुन, दीपू समेत करीब 50 यात्री घायल हुए हैं।

नहीं पहुंची डायल 100

हादसे के वक्त डायल 100 को लोगों ने फोन किया, लेकिन करीब पौन घंटे तक डायल 100 मौके पर नहीं पहुंचीं। इसे लेकर लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें